Jammu Kashmir Chunav 2024: नौशेरा सीट का जानें हाल, जहां भाजपा प्रमुख की दांव पर लगी है किस्मत
Jammu Kashmir Election 2024 Phase 2 Nowshera Seat: जम्मू-कश्मीर में आज (25 सितंबर 2024)विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के तहत जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों की 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इन 26 सीटों पर 239 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। जिनके जीत-हार का फैसला आज वोटर्स करेंगे।
जम्मू कश्मीर की कुछ सीटें ऐसी है जिस पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है उस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। उन्हीं सीटों में राजौरी जिले के अंतर्गत आने वाली नौशेरा विधानसभा सीट भी है। जिस पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने की किस्मत दांव पर लगी है, क्योंकि रविंदर रैना ने 2014 में इसी सीट से भाजपा को जीत दिलाते हुए कांग्रेस के गढ़ पर भगवा फहराया था।

भाजपा प्रमुख रविंदर रैना का किससे है मुकाबला?
नौशेरा सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना का मुकाबला नेशनल कान्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से है। याद रहे इस चुनाव में कांग्रेस-एनसी दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाना बहाया है। हालांकि भाजपा प्रमुख रैना ने 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने इसी प्रतिद्वंद्वी एनसी के सुरिंदर चौधरी को चुनाव में हरा कर इसी सीट पर भगवा फहराया था।
नौशेरा में उत्साह में दिखे वोटर्स
सुबह से ही राजौरी जिले की इस सीट पर वोटर्स में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही वोटर्स की लंबी कतार देखने को मिली। सुबह जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में सुबह नौ बजे तक 10.22 फीसदी मतदान हुआ जिसमें राजोरी में 12.71 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
रविंदर रैना ने डाला वोट
भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने बुधवार सुबह राजौरी जिले के नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। नौशेरा में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए, रैना ने न केवल नौशेरा सीट पर अपनी जीत का दावा किया बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा किया।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा
नौशेरा से फिर से चुनाव लड़ रहे रैना ने इस क्षेत्र में हुए परिवर्तनकारी बदलावों के बारे में बात की और उन्होंने कहा कि लोग पिछले दशक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए शांति और विकास के लिए भारी मतदान करेंगे।
2014 में भाजपा ने पहली बार दर्ज की थी जीत
रविंदर रैना ने जम्मू-कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनावों में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। भाजपा की 2014 की जीत इसलिए खास थी कि क्योंकि यह पहली बार था जब भाजपा ने नौशेरा पर कांग्रेस के लंबे समय से चले आ रहे गढ़ को तोड़ते हुए सीट पर कब्जा किया था, कांग्रेस ने 1962 से 2002 तक लगातार आठ बार जीत हासिल की थी। हालांकि 2008 के चुनावों में जब यह सीट नेशनल कान्फ्रेंस के कब्जे में आई थी, तब इस निर्वाचन क्षेत्र में निष्ठा में बदलाव देखा गया था।
भाजपा ने किसे दी थी मात
भाजपा नेता रविंदर रैना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरिंदर चौधरी, जो उस समय पीडीपी सदस्य थे, को 9,500 से अधिक वोटों से हराया था। यह पहली बार था जब भाजपा ने यह सीट जीती।
#WATCH | Nowshera: J&K BJP chief and party's candidate from Nowshera constituency, Ravinder Raina shows his inked finger after casting his vote for the Jammu and Kashmir Assembly Elections. https://t.co/nhTOhs9IE7 pic.twitter.com/tk4hEMLOfR
— ANI (@ANI) September 25, 2024









Click it and Unblock the Notifications