Jammu-Kashmir: उधमपुर में छिपे हुए आतंकियों ने पुलिस पर की गोलाबारी, एक गार्ड घायल, घेराबंदी में जुटी टीम
Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरदराज के गांव में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस टीम और छिपे हुए आतंकवादियों के एक समूह के बीच आमना-सामना हो गया। शुरुआती गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) घायल हो गया। बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कल देर शाम संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन की सीमा में सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह, पुलिस पिकेट सांग की पार्टी अपने साथ वीडीजी सदस्यों को लेकर चोचरू गाला हाइट्स की ओर बढ़ी। जहां लगभग 07 बजकर 45 मिनट पर पुलिस और छिपे हुए आतंकवादियों के एक समूह के बीच आमना-सामना हुआ। शुरुआती गोलीबारी में जेकेपी का एक वीडीजी सदस्य घायल हो गया। सेना और सीआरपीएफ पार्टियों के साथ एसओजी आगे बढ़ गई है और क्षेत्र की घेराबंदी करने के लिए आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications