'कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश', तिलक-हिजाब पहन स्कूल पहुंची छात्रा तो शिक्षक ने की पिटाई

'कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश', तिलक-हिजाब पहन स्कूल पहुंची छात्रा तो शिक्षक ने की पिटाई

राजौरी, (जम्मू और कश्मीर) 07 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो छात्राओं की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक पर धार्मिक चिन्ह तिलक और हिजाब पहनने पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। कक्षा 4 की एक छात्रा माथे पर तिलक लगाकर आई थी, तो वहीं दूसरी छात्रा हिजाब पहनकर स्कूल गई थी, शिक्षक ने छात्राओं को स्कूल में ऐसे देख, उनकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद शिक्षक निलंबित कर दिया गया है। ये पूरा मामला मिडिल स्कूल खदुरियन पंचायत नाटककार का है। आरोपी शिक्षक की पहचान निसार अहमद के रूप में हुई है।

छात्राओं के पिता ने बनाया एक साथ वीडियो

छात्राओं के पिता ने बनाया एक साथ वीडियो

पुलिस ने कहा कि आरोपी शिक्षक निसार अहमद को हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक बच्चों की पिटाई के लिए कोई सांप्रदायिक कोण स्थापित नहीं किया गया है। दो लड़कियों के माता-पिता एक हिंदू और एक मुस्लिम ने संयुक्त रूप से एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसे सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया गया। वीडियो के आधार पर राजौरी के जिला प्रशासन ने शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं और उसे निलंबित कर दिया है।

जानें किया दिया गया आदेश

जानें किया दिया गया आदेश

राजौरी के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोटरांका, राजौरी यह पता लगाने के लिए जांच करेंगे कि "क्या यह सच है कि बच्चों को पीटा गया था, और पिटाई के विशिष्ट कारण क्या थे, इसकी भी जांच की जाए।''

'जिस तरह मेरी बेटी को पीटा गया...'

'जिस तरह मेरी बेटी को पीटा गया...'

यह विवाद तब शुरू हुआ जब आरोप लगाया गया कि एक हिंदू लड़की को उसके माथे पर तिलक लगाने के लिए पीटा गया था। बच्ची के पिता अंगरेज सिंह ने कहा, "जिस तरह मेरी बेटी को पीटा गया या शकूर की बेटी (दूसरी छात्रा) को पीटा गया, कल एक और शिक्षक एक बच्चे को टीका या नकाब पहनने के लिए पीट सकता है। मैं प्रशासन और नागरिक समाज से अपील करता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए।"

न्याय की मांग करते हुए अंगरेज सिंह ने कई अन्य राज्यों में उग्र हिजाब विवाद का उल्लेख किया और कहा कि लोग जम्मू-कश्मीर को ऐसी ही स्थिति में नहीं आने देंगे।

'कश्मीर को यूपी, बिहार या कर्नाटक नहीं बनने देंगे'

'कश्मीर को यूपी, बिहार या कर्नाटक नहीं बनने देंगे'

अंगरेज सिंह ने कहा, "मुझे न्याय चाहिए। आज मेरी बेटी को तिलक लगाने के लिए पीटा गया। कल कोई और आकर कहेगा कि तुम नकाब क्यों पहनते हो। यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। हम इस जगह को यूपी, बिहार या कर्नाटक नहीं बनने देंगे।''

मुस्लिम लड़की के पिता मोहम्मद शकूर का आरोप है कि शिक्षिक ने उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी को बेरहमी से पीटा गया। शिक्षक ने उसे घूंसा मारा और लात मारा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+