राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर आई उमर उब्दुल्ला की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले वो?

Omar Abdullah News: जम्मू कश्मीर में उमर उब्दुल्ला की पार्टी जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKNC) 42 सीटों के साथ सबसे बड़ा पार्टी बन गई। जम्मू कश्मीर में इस जीत के साथ ही उमर अब्दुल्ला ने अब सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हम राजभवन जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करेंगे।'

जेकेएनसी के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने बुधवार 09 अक्तूबर को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर गठबंधन का नेता तय किया जाएगा और हम राजभवन जाएंगे। राजभव जाकर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करेंगे।

Omar Abdullah News

इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें बधाई दी और मैंने उनका शुक्रिया अदा किया। मैंने उनसे कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक सहयोगात्मक माहौल में मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। इतना ही नहीं, राज्य का दर्जा बहाल करने पर उन्होंने कहा कि पहले हम सरकार बनाएंगे।

हम एक संकल्प लेंगे और दिल्ली में पीएम, एचएम और अन्य मंत्रियों से मिलेंगे। उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जम्मू के लोगों ने भले ही भाजपा को वोट दिया हो, लेकिन उनका हक बनता है कि सरकार उनके लिए काम करे और आने वाली सरकार उनके लिए काम करेगी। हम चाहते हैं कि हम अमन के माहौल में मिलकर लोगों की सेवा करें।

इससे पहले, 370 के मुद्दें पर उमर ने कहा कि हमारे राजनीतिक रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। हम कभी भी अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर चुप नहीं रहे हैं और न ही रहेंगे। हमने कभी नहीं कहा कि यह अब हमारे लिए मुद्दा नहीं रहा। लेकिन हम लोगों को बेवकूफ नहीं बनाना चाहते।

मैंने हमेशा कहा है कि जिन लोगों ने (बीजेपी) अनुच्छेद 370 को खत्म किया है, उनसे इसे वापस पाने की उम्मीद करना मूर्खता ही होगी। कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अनुच्छेद 370 के मुद्दे को जिंदा रखेगी। हमें उम्मीद है कि एक दिन सरकार बदलेगी, प्रधानमंत्री बदलेंगे और एक ऐसी सरकार आएगी जिससे हम इस मुद्दे पर बातचीत कर सकेंगे। तब हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और प्रयास करेंगे कि इसे वापस लागू कराया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+