कश्मीर के गुलमर्ग में कुदरत का कहर, हिमस्खलन में लापता हुए विदेशी सैलानी, एक विदेशी स्कीयर की मौत

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में आज लगभग 2 बजे, हिमस्खलन देखा गया। इस भीषण हादसे में तीन विदेशी पर्यटक फंस गए। डीडीएमए बारामूला से मिली जानकारी के अनुसार उनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक घायल है और एक अभी भी लापता है।

स्थानीय मीडिया सूत्रों के अनुसार, हिमस्खलन की चपेट में विदेशी स्कीयरों का एक समूह आ गया, जिनमें से एक सैलानी अभी भी लापता है।

Massive avalanche strikes Gulmarg

अधिकारियों ने बताया कि कोंगदूरी ढलान पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें कई स्कीयर फंस गए। उन्होंने कहा कि विदेशी लोग स्थानीय निवासियों के बिना स्की ढलानों पर गए थे।

Gulmarg avalanche

अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को हिमस्खलन कोंगडोरी ढलानों पर हुआ, जहां कई विदेशी स्थानीय निवासियों के बिना गए थे। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार पांच स्कीयरों को बचा लिया गया है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है।

भारत में स्थित रूसी दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों और क्षेत्रीय प्रशासन के संयुक्त अभियान की मदद से छह अन्य स्कीयर को बचा लिया गया है।

बुधवार को, जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने केंद्र शासित प्रदेश के 10 जिलों के लिए ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। अनंतनाग और कुलगाम के लिए कम खतरे के स्तर की हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई, अगले 24 घंटों में बांदीपोरा और बारामूला जिलों के लिए मध्यम स्तर की हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई।

एक एडवाइजरी में कहा गया, "इसके अलावा, अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में 2200 मीटर से ऊपर उच्च खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है।" एडवाइजरी में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है साथ ही हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+