जम्मू-कश्मीर: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक अधिकारी शहीद

Jammu kashmir encounter, स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के डोडा में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड हुई है। इस एनकाउंटर में सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। बताया जा रहा कि, सुरक्षाबलों के हमले में एक आतंकी भी घायल हुआ है।

सेना का एक अधिकारी ने बताया कि, डोडा जिले में चल रहे 'ऑपरेशन अस्सर' के दौरान भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए है। ऑपरेशन अभी भी जारी। सुरक्षाबलों को मौके से भारी मात्रा में गोला-बारुद मिला है।

Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Doda army officer martyred

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, गोलीबारी में एक आतंकवादी घायल हो गया है। सुरक्षाबलों ने आंतकियों के पास से एक अमेरिकी एम4 असॉल्ट राइफल बरामद की है। इलाके में खून के धब्बे मिले हैं और तीन बैग जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि तीन आतंकवादी अस्सर जंगल में नदी के किनारे छिपे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और उन्होंने कल शाम एक ऑपरेशन शुरू किया। आज जब सेना और आतंकियों का सामना हुआ तो, आतंकियों ने सेना को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सेना के कैप्टन को लगी, जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान कैप्टन ने दम तोड़ दिया।

Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Doda army officer martyred

सेना ने पूरे इलाको घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को मौके पर खून के निशान मिले हैं। जिसके पता चला है कि एक आतंकी घायल हुए है। सेना ने आतंकियों को नदी के किनारे पर घेर रखा है। दोनों ओऱ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है।

पिछले पांच दिनों में यह चौथी मुठभेड़ है। इससे पहले 11 अगस्त को किश्तवाड़ जिले के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई थी। इसी दिन उधमपुर में बसंतगढ़ के जंगलों में भी सेना और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई थी। इससे पहले 10 अगस्त को अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों ने हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+