Jammu and Kashmir: बालटाल-जोजिला के पास हुआ भारी हिमस्खलन, Video देखकर सिहर उठेंगे आप
Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बालटाल-जोजिला के पास हिमस्खलन हुआ।

Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में बालटाल-जोजिला के पास हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने द्वारा जारी किया गया है। फिलहाल, इस हिमस्खलन से किसी भी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, प्रशासन द्वारा इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 182 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। 163 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं।
Recommended Video
दरअसल, जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और बादलों के कारण सड़क यातायात प्रभावित है। इसके साथ ही हवाई सेवाओं पर भी इसका असर दिख रहा है। अधिकारियों की मानें तो सोनमर्ग, गुलमर्ग, तंगधार (कुपवाड़ा में) और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। कहा कि उत्तर और मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई।
गांदरबल इलाके में बुधवार को भी खूब बर्फबारी हुई है। कई जगहों पर घर के बराबर बर्फ के टीले देखने को मिले। पहलगाम और गुलमर्ग को छोड़कर समूची घाटी में रात के तापमान में वृद्धि होगी और तापमान शून्य से ऊपर रहेगा, जिससे भीषण ठंड की स्थिति से राहत मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कहा कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications