J&K: पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर आतंकवादियों के सहयोगी को किया अरेस्ट, नगदी और नशीला पदार्थ बरामद
कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों के सहयोगी को अरेस्ट किया है। इसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और कैश बरामद हुआ है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर से लश्कर-ए-तैयबा के एक कथित आतंकियों के सहयोगी फरजान फारूज को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से नशीला पदार्थ हेरोइन, अन्य सामान के साथ और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, लश्कर के आतंकवादी सहयोगी के पास से हेरोइन, लश्कर के लेटर पैड, एक बाइक और अन्य सामानों के साथ 9.9 लाख रुपये की आतंकी गतिविधियों के लिए रखी गई नगदी बरामद की है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 2 और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीए) अधिनियम की धारा 23 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।
पुलिस टीम ने बीती शाम श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में हंदवाड़ा के एक व्यक्ति के घर से हेरोइन और नगदी बरामद किया है। पुलिस ने बताया उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा कस्बे से पुलिस की एक विशेष टीम ने श्रीनगर के एमआईजी कॉलोनी बेमिना स्थित एक घर में छापेमारी की। करोड़ो की हेरोईन और नगदी बरामद की।
आतंकी के सहयोगी को जिसे कश्मीर पुलिस ने अरेस्ट किया वो रुपये पैसे से लश्कर की मदद कर रहा था। नशा तस्करों और आतंकियों के बीच संबंधों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार ये बहुत बड़ा हवाला रैकेट है, जहां पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। कश्मीर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए इफ्तिखार अंद्राबी,बड़ा ड्रग तस्कर है। सूत्रों के अनुसार ड्रग्स जो पुलिस ने इस आतंकी सहयोगी के पास से जो हेरोइन बरामद की गई है उसकी बाजार में कीमत 200 करोड़ । वहीं कश्मीर पुलिस को नकदी एक पीर इस्लाम के घर से बरामद की गई जो हंदवाड़ा का मूल निवासी है।












Click it and Unblock the Notifications