J-K Elections 2024: चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद की पार्टी की झटका, पूर्व मंत्री ताज मोहिद्दुन हुए अलग

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के बीच चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच पार्टी के बीच रूठने मनाने का भी दौर जारी है। तारीखें सामने आते ही गुलाब नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद से पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन अलग हो गए हैं। उन्होंने अब कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है।

केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में यहां लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिभाओं को मांग भी पूरी हो रही है। इस बीच राजनीतिक दल संगठन की मजबूती के साथ अपने क्षेत्र में चुनावी अभियान की योजना में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस अलग होकर नई पार्टी गठित करने वाले जम्मू कश्मीर व कांग्रेस दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद को से पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने खुद को अलग कर दिया।

Taj Mohiddun left Azad party

मोहिउद्दीन ने एक बयान में आजाद की पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की और वे कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री ने ये निर्णय ऐसे वक्त में लिया जब जम्मू कश्मीर में चुनावों का ऐलान हो चुका है। पार्टी के लिए ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। यहां 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

एक बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+