J-K: विधानसभा चुनाव बाद कश्मीर घाटी में नए कोर कमांडर की नियुक्ति, जानिए किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव हो रहे हैं और मतदान 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल निवर्तमान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना की ओर से कश्मीर घाटी और वहां की नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के प्रभारी कोर के कमांडर बने रहेंगे। चुनाव के बाद कश्मीर घाटी में भारतीय सेना नए कोर कमांडर की नियुक्ति की है, 15 अक्तूबर का कार्यभार संभालेंगे।
केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव हो रहे हैं और मतदान 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सेना के अधिकारियों को मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर के अगले कोर कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है और वह 15 अक्टूबर से अपनी नई नियुक्ति ग्रहण करेंगे। कश्मीर घाटी में व्यापक तैनाती की है और सेना मुख्यालय में जाने से पहले, वह घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स फोर्स की कमान संभाल रहे थे।

घई को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के बाद नए सैन्य संचालन महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी मिल गई है। लेफ्टिनेंट जनरल घई आतंकवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने उत्तरी सेना कमांडर के रूप में अपने दिनों में सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के साथ बहुत करीब से काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications