J-K Elections 2024: बीजेपी कैंडिडेट्स की तीसरी सूची जारी, किसे कहां से मिला मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट
J-K Elections 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी है। इस सूची में रियासी, हब्बादकल, गुलाबगढ़, श्री माता वैष्णो देवी, रामनगर, उधमपुर पश्चिम, पुंछ हवेली समेत कुल 29 सीटें शामिल हैं।
बीजेपी इससे पहले तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। लेकिन बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और इसके बाद फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई।

यहां देखें पूरी लिस्ट-
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक, देविंदर सिंह राणा को नगरोटा सीट से टिकट दिया गया है। गुलाबगढ़ एसटी के लिए आरक्षित सीट है। यहां से बीजेपी ने मोहम्मद अकरम चौधरी को उतारा है।
वहीं हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट को मौका मिला है। इसके साथ ही भगवा दल अब तक 45 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। मालूम हो कि सतीश शर्मा को बिलावर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बिलावर का प्रतिनिधित्व 2014 में हुए आखिरी विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था।
पहली सूची में 15 कैंडिडेट्स के नाम
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई।












Click it and Unblock the Notifications