VIDEO: LoC पर बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने देश को दी नए साल की बधाई
श्रीनगर, 01 जनवरी: पूरे देश नए साल का जश्न मना रहा है। हालांकि कोरोना ने एक बार फिर से नए साल के जश्न को फीका कर दिया, लोगों ने घरों में रहकर नए साल 2022 का स्वागत किया, लेकिन भारतीय सेना ने जिस तरीके से देशवासियों का नए साल की बधाई दी, उसका देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। LoC पर बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने नए साल की बधाई दी, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर में सीमाओं पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों ने भी नए साल का जश्न मनाया। शनिवार को जहां पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नया साल मनाने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान करके एक दूसरे देश का नए साल की बधाई दी, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर हाथ में तिरंगा लेकर देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हाथ में तिरंगा लिए हमारे जवान बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात हैं और देश का बधाई दे रहे हैं। वीडियो में जवान कह रहे हैं कि इंडियन आर्मी की तरफ से पूरे देश के लोगों का नए साल की शुभकामनाएं।
इससे पहले नए साल के मौके पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयों की अदला-बदली की गई। साल 2021 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते को जारी रखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच शांति को बढ़ाने के लिए बातचीत हुई। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ चार स्थानों पर मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। वो चार प्वाइंट मेंढर हॉट स्प्रिंग्स क्रॉसिंग प्वाइंट, पुंछ रावलाकोट क्रॉसिंग प्वाइंट, चकोटी उरी क्रॉसिंग प्वाइंटऔर चिलियाना तिथवाल क्रॉसिंग प्वाइंट थे।












Click it and Unblock the Notifications