जम्मू-कश्मीर:अखनूर सेक्टर में LOC के पास विस्फोट,सेना के 2 जवान शहीद
Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में सेना के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हो गए हैं। विस्फोट के दौरान एक जवान घायल भी हुआ।
यह घटना मंगलवार शाम 3:50 बजे के आसपास हुई जब सेना का एक गश्ती दल रूटीन पेट्रोलिंग पर था। विस्फोट में एक अधिकारी समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसी दौरान जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में एक मोर्टार शेल भी मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह विस्फोट आतंकवादियों द्वारा किया गया था।
यह ही पढ़ें जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग बाजार में भीषण आग, कई होटल और दुकानें जलकर खाक,VIDEO












Click it and Unblock the Notifications