जम्मू कश्मीर में 6 आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर में छह आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। वहीं दो जवान भी एक अन्य मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर दक्षिण जम्मू कश्मीर में हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में शनिवार को दो अलग-अलग एनकाउंटर हुए। पहला एनकाउंटर मोडरगांम गांव में हुआ, जिसके कुछ घंटों के बाद दूसरा एनकाउंटर फ्रीसल चिन्नग्राम इलाके में शुरू हुआ।

jammu kashmir

अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए हैं। जबकि दो जवान शहीद हुए हैं, यह ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस चला रही है।

जब जवान साझा सर्च ऑपरेशन चल रहे थे, इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया। एनकाउंटर साइट की ड्रोन फुटेज में देखा जा सकता है कि यहां चार शव पड़े हैं, लेकिन अभी तक इन शवों को यहां से हटाया नहीं जा सका है क्योंकि एनकाउंटर अभी चल रहा है।

एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरा घायल हुआ है। कश्मीर आईजीपी वीके बिर्धी ने मौके पर पहुंचने के बाद कहा कि ऑपरेशन जारी रहेगा। जहां पर यह एनकाउंटर हो रहा है वह श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे के पास है।

आईजीपी ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस और जवान आतंकियों की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है, इन आतंकियों की मौत सुरक्षाकर्मियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनों ही ऑपरेशन जारी हैं, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जून माह में भी तीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया था। यह एनकाउंटर डोडा जिले के गांडोह, भदेरवा इलाके में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+