जम्मू कश्मीर: SPO फैयाज अहमद की बेटी की अस्पताल में मौत, बीती रात आतंकियों ने घर में घुसकर बरसाई थी गोलियां

श्रीनगर, जून 28। जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद से ही घाटी में आतंकियों के कायराना हमले शुरू हो गए हैं। रविवार को एक तरफ जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए आतंकी हमला हुआ तो वहीं दूसरी तरफ घाटी में त्राल इलाके में आतंकियों ने एक SPO के घर में घुसकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस आतंकी हमले में SPO फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की रात ही मौत हो गई थी, जबकि इस हमले में घायल हुई उनकी बेटी राफिया ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Pulwama में Terrorist ने SPO और उनकी पत्नी की गोली मारकर की हत्या | वनइंडिया हिंदी
    Jammu kashmir

    फैयाज और उनकी पत्नी की अस्पताल ले जाते वक्त हुई थी मौत

    जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने रविवार रात करीब 11 बजे एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। जिस वक्त ये हमला हुआ, उस वक्त फैयाज अहमद के घर में उनकी पत्नी रजा बेगम और उनकी बेटी राफिया थी। हमले में तीनों घायल हो गए थे। फैयाज और उनकी पत्नी ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया था, जबकि उनकी बेटी ने सुबह दम तोड़ दिया।

    सुरक्षाबलों ने शुरू की आतंकियों की तलाश

    आपको बता दें कि फैयाज पर हुए आतंकी हमले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों में इस आतंकी हमले को लेकर गुस्सा है। सोमवार को डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने इस आतंकी हमले और जम्मू में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    बता दें कि परिवार पुलवामा जिले के हरिपरिगाम त्राल इलाके में रहता था। फैयाज और उनकी पत्नी की मौत के बाद आसपास के लोगों ने रात में ही उन्हें दफना दिया था। बताया जा रहा है कि फैयाज के जनाजे में सैंकड़ों लोग शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+