रिजल्ट से पहले पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा खुलासा, कहा-'चुनाव परिणामों के बाद गठबंधन पर होगा फैसला'
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने ट्विटर पर पार्टी की रणनीति को स्पष्ट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पीडीपी का वरिष्ठ नेतृत्व धर्मनिरपेक्ष मोर्चे को समर्थन देने के बारे में तभी फैसला करेगा जब नतीजे आ जाएंगे। यह हमारी आधिकारिक स्थिति है।
इल्तिजा मुफ्ती का यह बयान चुनावी नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के बीच संभावित गठबंधन पर चल रही चर्चाओं के बीच आया है। पीडीपी का यह स्पष्ट रुख यह दर्शाता है कि पार्टी चुनावी परिणामों के आधार पर ही किसी धर्मनिरपेक्ष मोर्चे के साथ गठबंधन को लेकर अपना निर्णय लेगी। यह कदम पार्टी की रणनीतिक समझदारी और सावधानी को दर्शाता है। जिससे समर्थक और राजनीतिक विश्लेषक दोनों ही प्रभावित हैं।

पीडीपी का यह निर्णय न केवल राज्य की राजनीति में बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होने वाले हैं। इसके बाद ही पीडीपी अपना अगला कदम उठाएगी। इल्तिजा मुफ्ती की यह घोषणा चुनाव के परिणामों के प्रति लोगों की उत्सुकता और अटकलों को और बढ़ा रही है।
जम्मू-कश्मीर के इन चुनावों को राज्य की राजनीतिक दिशा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीडीपी की यह स्थिति दर्शाती है कि पार्टी किसी भी संभावित गठबंधन पर विचार करने से पहले चुनावी परिणामों का आकलन करेगी। इस घोषणा ने चुनाव के बाद के राजनीतिक परिदृश्य को और जटिल बना दिया है। जिससे जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है।
जैसे-जैसे चुनावी नतीजे नजदीक आ रहे हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं और गठबंधन की संभावनाओं पर नजरें गड़ाए हुए हैं। पीडीपी के इस कदम से यह साफ हो गया है कि पार्टी अपनी अगली चाल बेहद सोच-समझकर ही चलेगी। जिससे जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक घटनाक्रम में रहस्य और भी गहरा गया है।












Click it and Unblock the Notifications