जम्मू कश्मीर के रामबन में मिनी बस में मिला IED, 20 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित
जम्मू कश्मीर में पुलिस को एक मिनी बस में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिली है। जिस बस में यह आईईडी बरामद किया गया है उसमे तकरीबन 20 यात्री सवार थे। यह बस जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में थी। रामबन के एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि हमे इस बारे में जानकारी मिली थी कि मेटाडोर में कुछ संदिग्ध सामान रखा है। इसके बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे बस में सर्च किया गया। बस को नशरी चेकप्वाइंट पर रोका गया और यहां इसमे चेकिंग की गई। आईईडी को एक कंटेनर में रखा गया था। इसे पीछे की सीट पर रखा गया था, जिसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया गया। मामले की जांच चल रही है, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आईईडी में किस चीज का इस्तेमाल किया गया था।

इस बीच सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ठिकानों पर अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सुरक्षाबलों ने पूंछ जिले के मेंधर स्थित नार के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च पार्टी पिछले एक हफ्ते से यह सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच गुरुवार को ट्रैफिक को रोक दिया, जह संदिग्ध फायरिंग अलग-अलग जगहों पर हुई। जंगल में जिस तरह से अलग-अलग जगहों पर फायरिंग हुई, उसके बाद सर्च ऑपरेशन को तेज किया गया, लेकिन किसी भी आतंकी को पकड़ा नहीं जा सका। अभी भी सर्च की जा रही है।
अहम बात यह है कि यह वही जगह है जहां पर सेना के जवान ने एक महीने तक सर्च ऑपरेशन चलाया था, यहां पर सेना के 9 जवानों की मौत हुई थी। पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा जोकि जेल में बंद है, उससे पुलिस को पूछताछ में आतंकियों के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस आतंकी की भी जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरे आथंकी की गोली लगने से मौत हो गई थी। बाद में आतंकियों की लोकेशन नहीं पता चल पाई और सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications