राजौरी में 4 आम नागरिकों की मौत के बाद आज फिर हुआ यहां IED ब्लास्ट, 5 घायल, एक बच्चे की मौत

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट की खबर सामने आई है, यहां आईईडी ब्लास्ट में दो लोग घायल हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी राजौरी में आतंकियों ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जबकि 8 लोग घायल हुए थे।

ied blast

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में विस्फोट की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में 5 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट आईईडी से किया गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि रविवार को यहीं पर चार आम लोगों को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद यहां पर विस्फोट की खबर सामने आई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि विस्फोट के पीछे कौन है। राजौरी में हुए इस आतंकी हमले के बाद बंद का आह्वान किया गया है।

वहीं हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलजी मनोज सिन्हा ने ऐलान किया है। वहीं घायलों को 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। एलजी मनोज सिन्हा ने आम नागरिकों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जो भी लोग इस हमले के पीछे हैं उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं, मेरी प्रार्थना उनके साथ है। डांगरी गांव में आतंकियों की करतूत के बाद मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम वहां पहुंची है। वहीं रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि जिन लोगों ने यह कार्रवाई की है उनको अगले 3-4 दिनों में मार गिराया जाना चाहिए।

आतंकियों ने रविवार को राजौरी के 3 घरों में अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमे 4 हिंदुओं की जान चली गई थी। जब लोग इस हमले के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट घर के बाहर हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम को आतंकियों ने लोगों को घर के बाहर बुलाया और उनके आधार कार्ड देखने के बाद उनपर अंधांधुंध गोली चला दी। वहीं एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि हम सर्च ऑपरेश चला रहे हैं, इलाके की घेरेबंदी कर दी गई है।

आतंकियों ने रविवार की शाम तकरीबन 6-7 बजे डांगरी में गोली चलाई, जिसमे 3 ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग घायल हुए थे। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

रविवार की शाम को सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान की एके 47 को छीन लिया था। इस घटना के बाद इलाके में घेरेबंदी कर दी गई, इसके बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने राइफल छीनी थी उसके परिवार वाले थाने पहुंचे और राइफल को वापस लौटाई। राइफल छीनने वाले की पहचान इरफान बशीर गनी के रूप में हुई है।

Recommended Video

    J&K: Rajouri में आर्मी कैंप पर आत्मघाती हमला, 2 आतंकी ढेर और 3 जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+