राजौरी: आर्मी कैंप में गलती से फटा ग्रेनेड, एक अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बड़ी घटना घटी है, जहां सेना के शिविर में एक ग्रेनेड फट गया, जिसमें एक अफसर जख्मी हुआ है। जिसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सेना मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले खबर आई थी कि एक मेजर ने अपने साथियों पर ही फायरिंग कर दी। जिससे 2 अधिकारी समेत 6 लोग घायल हो गए। हालांकि अब सेना का बयान इस मामले में आया है। साथ ही उसकी ओर से मेजर द्वारा फायरिंग की बात का खंडन किया गया।

Rajouri

सूत्रों के मुताबिक घटना 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप की है। वहां पर एक ग्रेनेड गलती से फट गया। जिससे बड़ा धमका हुआ। इस घटना में वहां मौजूद एक अधिकारी घायल हो गया। आनन-फानन में उसको सेना के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

आपको बता दें कि राजौरी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगा हुआ है। वहां से बड़ी संख्या में घुसपैठ होती रहती है। साथ ही इलाके के जंगलों में भी कई बार आतंकी छिपे रहते हैं। ऐसे में सेना की 48 आरआर को वहां पर ऑपरेशन चलाने का जिम्मा दिया गया है।

बांदीपोरा में भी हुई थी ऐसी घटना
आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में इसी तरह की घटना घटी थी। वहां पर सैन्य शिविर के अंदर एक जवान से गलती से गोली चल गई, जिससे उसके साथी की मौत हो गई।

सेना के मुताबिक बंदूक लोडेड थी। अचानक से उससे फायरिंग हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने हथियार को जब्त कर जवान को पकड़ लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया था। उसके द्वारा जांच की जा रही है।

तत्तापानी में ऑपरेशन जारी
वहीं दूसरी ओर सोमवार को राजौरी के तत्तापानी में कुछ संदिग्ध बंदूकधारी देखे गए थे। तब से उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी तैनाती की गई है, ताकि उनका पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+