जम्मू-कश्मीर के गर्वनर मनोज सिन्हा ने गुप्त मतदान की दी सलाह, राहुल गांधी के "राजा" वाले तंज का दिया जवाब
Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से क्षेत्र की प्रगति पर जनता की राय का आकलन करने के लिए गुप्त मतदान करने की सलाह दी है। इसके साथ ही गर्वन मनोज सिन्हा नेराहुल गांधी के "राजा" वाले तंज पर करारा जवाब दिया है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर 75% से अधिक लोग पिछले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर में किए गए कल्याणकारी कार्यों को स्वीकार नहीं करते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

जानिए गर्वनर को लेकर क्या बोले थे राहुल गांधी?
बता दें जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कश्मीर दौरे पर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने उपराज्यपाल पर राजा की तरह काम करने का आरोप लगाया था। कश्मीर के बनिहाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा "जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, जिसका नाम एलजी है और जो ठेकेदारों को लाकर आपकी संपत्ति को बाहर के लोगों को दे रहा है।"
मनोज सिन्हा ने दिया आरोपों पर दिया जवाब
मनोज सिन्हा ने इन सिन्हा ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार को उनका पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा "केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल के पास ऐसी शक्तियां होती हैं। जो भी सरकार आएगी, उसे मेरा पूरा समर्थन मिलेगा।"
लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में 58.46% मतदान हुआ
उपराज्यपाल ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान का जिक्र करते हुए इसका श्रेय लोगों की पाकिस्तान की साजिशों को समझने और भारत के लोकतंत्र में उनके विश्वास को दिया। चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 58.46% मतदान हुआ, जो पिछले 35 वर्षों में किसी भी लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक है।
विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे
इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने आश्वासन दिया कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरणों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि देर रात तक बाहर खाने-पीने और प्रचार जैसी गतिविधियाँ भी बिना किसी समस्या के चल रही हैं। उन्होंने कहा, "रात के 11 बजे भी लोग बाहर खाना खाने जा रहे हैं। आधी रात तक प्रचार भी चल रहा है।"
घाटी के लोगों ने लोकतंत्र पर भरोसा जताया है
मनोज सिन्हा 2020 जो उपराज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने दोहराया कि अनुच्छेद 370 अब संविधान का हिस्सा नहीं है, इस तथ्य को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से इस वास्तविकता को स्वीकार करने का आग्रह किया। सिन्हा ने कहा "जम्मू और कश्मीर के लोगों, विशेषकर घाटी के लोगों ने भारत के लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अत्यधिक मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास जताया है।












Click it and Unblock the Notifications