फारूक अब्दुल्ला को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री प्रेम सागर ने छोड़ी नेकां

जम्मू, 19 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) छोड़ दी। देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया को अपना समर्थन देते हुए कठुआ के बानी तहसील के प्रभारी अजीज ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। देवेंदर सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। सप्ताह भर के भीतर नेकां को ये तीसरा बड़ा झटका लगा है।

Former Jammu and Kashmir minister Prem Sagar Aziz quit the National Conference

Recommended Video

    Farooq Abdullah बोले- Kashmir कभी Pakistan नहीं बनेगा, रहेगा भारत का हिस्सा | वनइंडिया हिंदी

    नेशनल कॉन्फ्रेंस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने कहा कि, मैं कांग्रेस में 45 सालों तक बना रहा और नेशनल कॉन्फ्रेंस में सिर्फ देंवेंद्र सिंह राणा के लिए शामिल हुआ क्योंकि मैं उन्हें जानता हूं कि वह जम्मू के हित में काम करते हैं और निस्संदेह मैं उनका समर्थन करता हूं। अजीज ने कहा, अब चूंकि राणा ने जम्मू की खातिर खुद को नेशनल कॉन्फ्रेंस से अलग कर लिया है इसलिए अब मैं भी पार्टी में शामिल नहीं रह सकता हूं और मैं उन्हें अपना समर्थन दे रहा हूं।

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई राणा ने 10 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व मंत्री एस एस सलाथिया के साथ नेकां छोड़ दिया। ये दोनों अगले दिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राणा नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष थे। अजीज ने कहा कि वह "राणा के पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे" क्योंकि जम्मू के लिए उनका योगदान और लोगों के लिए काम करना प्रेरणादायक है।

    इससे पहले नेकां छोड़ने के बाद देवेंद्र सिंह राणा ने कहा की वह फारूक अब्दुल्ला व उमर अब्दुल्ला का सम्मान करते रहेंगे, क्योंकि उनके साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम किया है। राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेहनत के बल पर कार्यकर्ता बड़ी से बड़ी दीवार गिरा देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+