जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने की फायरिंग, कर्मचारी की गोली लगने से मौत
नई दिल्ली, 12 मई। नई दिल्ली, 12 मई। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में चदूरा तहसील के पास आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए कर्मचारी की मौत गई। एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के दौरान कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

बडगाम के चदूरा तहसील कार्यालय के घायल कर्मचारी राहुल भट ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें बडगाम में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद राहुल भट को एसएमएचएस अस्पताल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस की ओर से कहा गया कि बडगाम के चदूरा तहसीलदार कार्यालय में आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक कर्मचारी श्री राहुल भट पर गोलियां चलाईं।
फायरिंग में राहुल भट घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। वहीं घटना के अंजाम देने के बाद भाग रहे आतंकियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
वहीं घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल कर्मचारी राहुल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications