जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC के पास जंगलों में लगी भीषण आग, बारूदी सुंरगों में धमाके

श्रीनगर, 28 मई: जम्मू-कश्मीर का पुंछ जिले के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में है। हालात यह है कि जंगलों लगातार भयानक आग आगे की तरफ से बढ़ती जा रही है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास जंगलों में लगी आग के कारण बारूदी सुंरगों में भी धमाके हो रहे हैं। बीते हफ्ते से धूं-धूं कर जल रहे जंगल की जगह से आग का धुआं अब चारों तरह फैल रहा है। पिछले दो दिनों से आग बेकाबू हो चुकी है।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: Poonch Fire: LOC के पास जंगल में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जल रहे जंगल | वनइंडिया हिंदी
    fire broke

    लगातार आगे बढ़ रही आग

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने आग के विजुअल साझा किए गए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग पूरे जंगल में फैल चुकी है। आग का धुआं पूरे इलाके में फैल चुका है। अब यह आग धीरे-धीरे जंगलों से शुरू होकर बॉर्डर में मेंढर सेक्टर तक जा पहुंची है।

    6 बारूदी सुरंगों में ब्लास्ट

    पुंछ के जंगलों में लगी भीषण आग की घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए यहां माइंस बिछाई गई थी, लेकिन आग के कारण करीब छह बारूदी सुरंगों में धमाका हो चुका है। इधर लगातार बढ़ती आग पर वन रक्षक कनार हुसैन शाह ने बताया कि बीते तीन दिन से जंगल में लगी आग लगातार फैल रही है। सेना के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही आग की घटना

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रहा है। पुंछ जिले में आग लगने से पहले नियाका, पंजग्रन और घींर मुगलन वन क्षेत्रों में भीषण आग की घटना सामने आई थी। इसके अलावा राजौरी जिले के झलास के जंगल में भी आग लगी थी। जिसके चलते वन संपदा का काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+