केंद्र पर बरसे फारुक अब्दुल्ला ,बोले- घाटी में हिंसा, लेकिन ये लोग गुलाबी तस्वीर दिखा रहे

नई दिल्ली, 06 जून। नेशनल कॉन्फ्रैंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा शासित सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार घाटी में अस्वीकृति के मोड में चल रही है यहां बढ़ती हिंसा को स्वीकार नहीं रही है और इसकी गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है। घाटी में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि यहां सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, ये लोग यहां के हालात को सामान्य दिखाना चाहते हैं, लेकिन यहां इसका ठीक उल्टा हो रहा है।

farooq

अब्दुल्ला ने कहा कि कौन से सामान्य हालात की ये लोग बात कर रहे हैं, क्या ये सामान्य है कि घाटी में तीन जवान शोपियां में धमाके में घायल हो गए, एक बैंकर को गोली मार दी गई कुलगाम में, बडगांव में एक मजदूर को गोली मार दी गई। किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए पहला कदम होता है कि उस समस्या को स्वीकार करना। लेकिन केंद्र इसे स्वीकार करने के ही मूड में नहीं है। वो चाहते हैं कि हर कोई अपना सिर नीचे रखे और ऐसा बर्ताव करे कि घाटी में सबकुछ सामान्य है। घाटी में कश्मीरी पंडितों से भी यही अपेक्षा की जा रही है।

फारुक अब्दुल्ला ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एकजुट होकर काम करें, जमीनी स्तर पर काम करें जिससे कि पार्टी मजबूत हो सके। इससे पहले फारुक अब्दुल्ला ने कई स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जबतक लोग हमारे साथ हैं, कोई भी ताकत नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म नहीं कर सकती है, यह सिर्फ एक पार्टी नहीं है, बल्कि आंदोलन है। फारुक अब्दुल्ला ने हाल की घटनाओ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी, उनके लिए दुआ भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+