जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना के वाहन के पास विस्फोट, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News: सुरक्षा बलों और पुलिस के जरिए घाटी में लगातार आतंक का सफाया किया जा रहा है। इस बीच हाल ही में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में 18 किलो की आईईडी बरामद कर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया था। इसके अलावा बांदीपोरा पुलिस ने शुक्रवार को लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। इन सब के बीच गुरुवार को बांदीपोरा के अलोसा इलाके से गुजर रहे सेना के सेना वाहन के पास विस्फोट की खबर मिल रही है।

Bandipora blast
File Photo
Bandipora blast

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपोरा जिले के अलोसा में कम तीव्रता वाला विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना का वाहन अलोसा इलाके से गुजर रहा था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अतिरिक्त सैन्य पहुंच गया और इलाके की तलाशी की जा रही है।

जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास मिला संदिग्ध बैग

इससे पहले जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास एक संदिग्ध बैग मिला। मोहम्मद आरिफ रिशु, SSP, जीआरपी, जम्मू ने बताया कि आज 1:30 बजे रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास नाले की सफाई में एक बैग मिला। बैग में 2 डिब्बे मिले हैं। एक डिब्बे में विस्फोटक सामग्री और दूसरे डिब्बे में कुछ डेटोनेटर्स(18) मिले। हमने सामग्री को सीज कर FIR दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+