कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच चल रहा एनकाउंटर
श्रीनगर, 27 जुलाई। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार कुलगाम के ब्रयीहार्ड कठपोरा इलाके में कुछ अज्ञात आतंकी छिपे थे। सुरक्षाकर्मियों को जब इसकी जानकारी मिली तो इलाके को खाली करा लिया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं। बता दें कि 24 जुलाई को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जबकि आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच दक्षिण कुलगाम के रंपोरा में एनकाउंटर हुआ था।

20 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी थी कि 5 अगस्त 2019 से 9 जुलाई 2022 के बीच 128 सुरक्षआकर्मी और 118 आम नागरिकों की आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में हत्या की है। एक सवाल का लिखित जवाब उन्होंने राज्यसभा में दायर किया था, जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की आतंकवाद और सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर के हालात काफी बेहतर हुए हैं। घाटी में 2018 से 2021 के बीच आतंकी हमलों में कमी आई है। आतंकी हमले 417 से घटकर 229 तक पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications