बडगांव में लश्कर के तीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने घेरा, चल रही मुठभेड़
श्रीनगर, 10 अगस्त। जम्मू कश्मीर के बडगांव में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बडगांव के वॉटरहेल इलाके में चल रही है। एडीजीपी कश्मीर, विजय कुमार ने बताया कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। आतंकी लतीफ राथेर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है। लतीफ कई आम लोगों की हत्या में शामिल है। वह राहुल भट्ट और आमरीन भट्ट की हत्या में भी शामिल है।

बता दें कि लतीफ लश्कर के ही दूसरे संगठन टीआरएफ का सदस्य है। सुरक्षाकर्मियो को आतंकियों के इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसपर कई लोगों की हत्या का केस है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों को घेर लिया और इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला गया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाकर्मी जवाब दे रहे हैं।
गौर करने वाली बात है कि 12 मई को चदूरा तहसील कार्यालय में आतंकियों ने राहुल भट्ट को मार दिया था। कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट को भी 26 मई को बडगांव के चदूरा इलाके में मार दिया गया था। आतंकियों ने दोनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। रविवार को लश्कर के हाइब्रिड के एक आतंकी को सेना की 34 यूनिट ने गिरफ्तार किया था। इस आतंकी की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है, वह संगम बडगाम का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications