अवंतिपोरा के राजपोरा इलाके में एनकाउंटर शुरू, पुलवामा में मारे गए थे जैश के 2 आतंकी
श्रीनगर, मई 30। जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अवंतिपोरा के राजपोरा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें आतंकियों से लोहा ले रही हैं। इस मुठभेड़ से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बीती रात से पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। यह दोनों ही आतंकी जैश ए मोहम्मद के थे। पुलवामा एनकाउंटर के कुछ ही घंटों के बाद अवंतिपोरा में एनकाउंटर शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications