जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर, 23 अप्रैल: जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों से बीच मुठभेड़ हुई है। राज्य पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इस एनकाउटंर में दो आतंकियों को मार गिराया है। जिसमें एक आतंकवादी को पाकिस्तान का बताया गया है। आईजीपी कश्मीर ने बताया है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान का नागरिक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था।

कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस और आर्मी ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं।
एक दिन पहले भी हुआ था हमला
एक दिन पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और 4 जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने ये हमला जम्मू के सुंजवा इलाके में किया था।












Click it and Unblock the Notifications