जम्मू कश्मीर के पुलवामा में चल रहा एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर, दूसरा बुरी तरह से घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह यह एनकाउंटर अवंतिपोरा में हुआ है

encounter

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह यह एनकाउंटर अवंतिपुरा में हुआ है, जिस आतंकी की मौत हुई है उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। जम्मू कस्मीर जोन पुलिस की ओर से ट्वीट करके कहा गया हैकि पुलवामा जिले में अवंतिपोरा एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस एनकाउंटर में शामिल हैं। जिस आतंकी की मौत हुई है उसके शव को अभी बरामद नहीं किया जा सका है। अभी यह एनकाउंटर चल रहा है। मुठभेड़ में एक और आतंकी बुरी तरह से घायल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। अभी भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है।

बता दें कि पुलवामा में दो दिन पहले 40 वर्षीय कश्मीरी पंडित जोकि एटीएम गार्ड के तौर पर तैनात थे, उनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। इस साल कश्मीरी पंडित पर आतंकियों का यह पहला हमला था। पिछले साल आतंकियों ने तकरीन 30 हमले आम नागरिकों पर किए थे, जिसमे 18 लोगों की मौत हुई थी, इसमे 3 कश्मीरी पंडित भी शामिल थे। राजस्थान के एक बैंक मैनेजर, एक महिला शिक्षिका और 8 गैर स्थानीय श्रमिकों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+