जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में भीषण मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, शिनाख्त बाकी
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। encounter in Thajiwara Bijbehara area Anantnag jammu kashmir
श्रीनगर / अनंतनाग (JK), 07 सितंबर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खात्मे का अभियान जारी है। बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के Thajiwara Bijbehara इलाके में आतंकियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल दो आतंकियों का खात्मा करने में कामयाब रहे।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बयान में कहा, अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस के साख आतंकियों की आकस्मिक मुठभेड़ हुई। मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई हुई। गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी ढेर हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत विवरण, मसलन आतकियों की पहचान, आतंकी संगठन जैसे डिटेल जल्द ही शेयर किए जाएंगे।
एक दिन पहले दो हिजबुल आतंकियों का खात्मा
बुधवार के एनकाउंटर से पहले अनंतनाग में ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल-उल-मुजाहिदीन (एचएम) से जुड़े दो आतंकी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर में 30 किलोग्राम से अधिक आईईडी भी बरामद किया गया था।
दोनों आतंकी वर्ष 2019 से ही सक्रिय थे
अनंतनाग के पोशक्रीरी गांव में हुए एनकाउंटर के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया, आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और दो आतंकवादी मारे गए। आतंकियों की पहचान दानिश अहमद भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी लोन के रूप में हुई है। लोन प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी वर्ष 2019 से ही सक्रिय थे।
नागरिकों के साथ सुरक्षाबलों पर भी निशाना
मारे गए दोनों आतंकी पुलिस / सुरक्षा बलों पर हमलों और नागरिक अत्याचारों सहित क्रिमिनल हिस्ट्री भी रही है। ये आतंकी अनंतनाग के सदूरा में प्रादेशिक सेना के जवान मंजूर अहमद की हत्या (6 जून 2019 को) में भी शामिल था। बिजबेहरा में 9 अप्रैल 2021 को प्रादेशिक सेना के जवान मोहम्मद सलीम की हत्या हुई थी। इसके अलावा इसी साल 29 मई को जबलीपोरा बिजबेहरा क्षेत्र में दो नागरिकों की हत्या में भी दोनों आतंकी शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications