जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद भी किया बरामद
श्रीनगर, 08 मई। घाटी में लगातार सुरक्षाकर्मी आतंकियों का सफाया करने के अभियान में जुटे हैं। तकरीबन हर दूसरे दिन सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठबेड़ की खबरें सामने आती हैं। आज एक बार फिर से कुलगाम के चेयान देवसर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि दोनों फंसे हुए आतंकियों को मार गिराया गया है, दोनों कुलगाम के चेयन देवसर इलाके में थे। दोनों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाश की जा रही है।
Recommended Video
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, बीती रात एसएसपी कुलगाम को सूचना मिली कि दो मंजिला इमारत में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अंदर से शुरू हुई फायरिंग, हमने नागरिकों को नुकसान से बचाने की कोशिश की।













Click it and Unblock the Notifications