फारूक अब्दुल्ला को ED ने फिर भेजा समन, जानें क्या है मनी लॉन्ड्रिंग केस जिसमें किया तलब

ED Summons Farooq Abdullah: मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को एक बार फिर समन भेजा है। 86 वर्षीय अब्दुल्ला को पिछले महीने ईडी ने तलब किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वो श्रीनगर स्थित एजेंसी के ऑफिस में उपस्थित नहीं हुए थे।

वहीं अब एक बार फिर एजेंसी ने पूछताछ के लिए फारूक अब्दुल्ला को समन भेजा है। उन्हें मंगलवार को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूरा मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के बाद तीसरे विपक्षी नेता हैं, जिन्हें लोकसभा चुनावों से पहले पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि बार-बार ना आने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है।

जेकेसीए से जुड़ा पूरा मामला

दरअसल, ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित धन की कथित हेराफेरी शामिल है, जिसे स्पष्ट रूप से एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित विभिन्न लोगों के व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।

2018 में मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू

2001 से 2012 के बीच, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास के लिए जेकेसीए को 112 करोड़ रुपए दिए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के बाद 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू हुई।

फारूक अब्दुल्ला पर लगाए ये आरोप

फारूक अब्दुल्ला, जो उस समय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे पर 2022 में केंद्रीय एजेंसी द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया था। उनके खिलाफ आरोप पत्र में दावा किया गया है कि क्रिकेट संघ के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने खेल के विकास के नाम पर अधिकारियों और अन्य लोगों द्वारा प्राप्त धन का दुरुपयोग किया और इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

आरोपपत्र में आरोप लगाया गया है कि धनराशि पहले कई निजी बैंक खातों में भेजी गई और बाद में आरोपियों के बीच बांट दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+