जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 थी तीव्रता

श्रीनगर, 14 जून: जम्मू कश्मीर में मंगलवार को भूकंप के चलते धरती कांप गई। दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही धरती हिली लोगों के अंदर अफरा-तफरी मच गई। दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बताया जा रहा है। फिलहाल भूकंप के झटकों से अभी तक किसी बड़े नुकसान का पता नहीं चला है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir EarthQuake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, 5.1 रही तीव्रता | वनइंडिया हिंदी | *News
    earthquake

    भूकंप विज्ञान के लिए बने राष्ट्रीय केंद्र ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान में था। हालांकि में पता चला कि भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर तक महसूस हुए है। जम्मू कश्मीर में हाल ही में 11 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देर रात भूकंप के झटके आए, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 मापी गई थी।

    आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी। सोमवार सुबह 6:32 बजे अचनाक धरती हिली। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र राज्य से 43 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित तुरा में था। हालांकि गनीमत रही कि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+