Earthquake in Jammu-Kashmir: राजौरी में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से डरे लोग, 3.6 तीव्रता मापी गई
Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। यह गुरुवार तड़के करीब तीन बजकर 49 मिनट पर आए।
Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप राजौरी में तडके करीब तीन बजकर 49 मिनट पर आया। जिसके कारण अपने-अपने घरों में सो रहे स्थानीय निवासी सहम गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इससे पहले यानी बुधवार को नोएडा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सभी जगह तीव्रता राजौरी की अपेक्षा कम ही रही। गनीमत रही कि कहीं पर भी कोई घटना घटित होने का अप्रिय समाचार नहीं मिला। आइए जानते हैं रिक्टर स्केल का गणित?

- 0-1.9 रिक्टर स्केल: इसमें बहुत ही हल्के झटके होते हैं। जिसका आकलन सिर्फ सिस्मोग्राफ से ही लगाया जा सकता है।
- 2-2.9 रिक्टर स्केल: इसमें हल्का कंपन महसूस होता है।
- 3-3.9 रिक्टर स्केल: इसमें ऐसा लगता है कि कोई तेज ट्रक आपके नजदीक से गुजरा हो।
- 4-4.9 रिक्टर स्केल: इसमें दीवारों पर दरारें और घरों की खिड़कियां टूट जाती हैं।
- 5-5.9 रिक्टर स्केल: इसमें फर्नीचर समेत सामान तक हिल सकते हैं।
- 6-6.9 रिक्टर स्केल: इमारतों की नींव में दरक आ सकती है।
- 7-7.9 रिक्टर स्केल: इसमें इमारतें गिर जाती हैं।
- 8-8.9 रिक्टर स्केल: इमारतों सहित पुल भी गिर जाते हैं।
- 9 और उससे ज्यादा के रिक्टर स्केल: तबाही मच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications