Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में कांपी धरती, तीव्रता 3.2 दर्ज की गई
जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का झटका रात करीब 9.17 बजे महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
आपको बता दें कि, तीन हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके कुछ क्षण ही रहे। जिसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ रहा था। भूकंप के दौरान क्या करें?

- शांत रहें और दूसरों को आश्वस्त करें।
- अगर आप बाहर हैं, इमारतों से दूर एक खुली जगह पर जाएं।
- अगर घर में हैं तो, डेस्क, टेबल, बिस्तर, या दरवाजे के नीचे और अंदर की दीवारों और सीढ़ियों के सामने छिप जाएं।
- कांच के दरवाज़ों, शीशों, खिड़कियों या बाहरी दरवाजों से दूर रहें।
- भगदड़ से बचने के लिए बिल्डिंग से बाहर जाने में जल्दबाजी न करें।
- एक बार खुले में आ जाएं, तब तक वहीं रहें जब तक कंपन बंद न हो जाए।
- आप चलती गाड़ी में हैं, तो जितनी जल्दी हो सके रुकें और गाड़ी में ही बैठे रहें।
- सभी पालतू जानवरों और पालतू जानवरों को मुक्त कर दें। ताकि, वे बाहर भाग सकें।
- मोमबत्तियां, माचिस, गैस सभी के उपयोग को रोक दें।












Click it and Unblock the Notifications