Earthquake in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लगातार 2 भूकंप के झटके, सड़कों पर उतरे लोग

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार सुबह लगातार भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि झटकों के कारण सुबह घरों में सो रहे लोग अचानक दहशत में आ गए।

आननफानन सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग सड़कों पर उतर आए। वहीं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 4.9 और 4.8 तीव्रता के दो लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake

पिछले दो सालों में बारामूला में कब-कब आया भूकंप ?

  • जून 2024: 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
  • 12 जुलाई 2024: एक और भूकंप, 4.2 तीव्रता का, 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज।
  • 8 मई 2023: इस दिन 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र बारामूला था।

भूकंप से बचाव के उपाय:

  • सुरक्षित स्थान पर जाएं: दरवाजे, मेज के नीचे या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण​ लें।
  • सावधानी बरतें: खुले मैदान में जाएं, जहां कोई पेड़, बिजली के तार, या इमारतें न हों।
  • इमारत के कोनों में रहें: अगर, बाहर न निकल सकें तो कमरे के कोने में खड़े हो जाएं।

भूकंप से पहले तैयारी:

  • आपातकालीन किट तैयार रखें: पानी, खाने की चीजें, प्राथमिक चिकित्सा, टॉर्च और बैटरी जैसे सामान रखें।
  • निर्देशों का पालन करें: स्थानीय अधिकारियों द्वारा दी गई सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और भूकंप अलर्ट एप्स का इस्तेमाल करें।
  • भूकंप जैसी आपदाओं के समय शांत रहना और सुरक्षित स्थान ढूंढना बेहद जरूरी है।

यहां समझें ताबाही का रिक्टर स्केल
रिक्टर स्केल - असर
0 से 1.9 - सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 - हल्का कंपन
3 से 3.9 - कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9 - खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9 - फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9 - इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9 - इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9 - इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा - पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+