जम्मू कश्मीर में डिप्टी एसपी गिरफ्तार, कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
जम्मू कश्मीर में 17वीं आईआरपी के डिप्टी एसपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीनगर पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी डिप्टी एसपी आदिल मुश्ताक को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। इस एसआईटी में पांच सदस्य होंगे। एसआईटी की अध्यक्षता एसपी साउथ सिटी करेंगे। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी डिप्टी एसपी आदिल मुश्ताक की पांच दिन की पुलिस हिरासत हमे मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी एसपी के घर की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ दस्तावेज, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके बाद से आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई।
आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 167, 193, 201, 210, 218, 221 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7और 7ए के तहत भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बता दें कि इससे पहले भी जम्मू कश्मीर में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। कुछ साल पहले भी प्रदेश में आतंकियों के साथ सांठगांध के चलते डीएसपी पद के अधिकारी दविंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोप था कि दविंद्र की हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों के साथ सांठगांठ थी। वह उन्हें कश्मीर से जम्मू ले गया था। इस पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। इस पूरे मामले में लंबी जांच के बाद दविंद्र सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
यही नहीं हाल ही में प्रदेश की पुलिस ने सांबा जिले में कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था, उनके पास से ही हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस इलाके में लगातार जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications