Jammu-Kashmir: बहन प्रियंका के साथ खीर भवानी मंदिर पहुंचे राहुल, दरगाह हजरतबल में भी मांगी दुआ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने माता खीर भवानी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। तो वहीं राहुल गांधी श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह भी पहुंचे। यहां देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी।

Congress MP Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Jammu and Kashmir News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कश्मीर घाटी के गांदरबल के तुलमुल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने माता खीर भवानी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेककर देश की एकता, समृद्धि की मंगलकामना करते हुए मां का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि कन्याकुमार से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हो गया है।

यात्रा के सामपन के बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ आज (मंगलवार 31 जनवरी) गांदरबल के तुल्मुल्ला में खीर भवानी दुर्गा मंदिर पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह भी पहुंचे। यहां देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। आपको बता दें, माता खीर भवानी के नाम से प्रसिद्ध रागन्या देवी का यह मंदिर कश्मीरी पंडितों का प्रसिद्ध मंदिर है। मध्य कश्मीर में श्रीनगर से पूर्व दिशा में 14 किलोमीटर दूर गांदरबल जिले के तुलमुला में कश्मीरी पंडितों के लिए श्रद्धेय मंदिर है, जो मानते हैं कि मंदिर के नीचे बहने वाले पवित्र झरने के पानी का रंग घाटी की स्थिति को इंगित करता है।

हालांकि, अधिकांश रंगों का कोई विशेष महत्व नहीं है, लेकिन अगर पानी का रंग काला या गहरा रंग का हो जाता है तो इसे कश्मीर के लिए अशुभ समय का संकेत माना जाता है। बता दें, इस मंदिर का निर्माण 1912 में महाराजा प्रताप सिंह ने कराया था। बाद में महाराजा हरी सिंह ने जीर्णोद्धार कराया। मान्यता है कि रावण की भक्ति से प्रसन्न होकर मां राज्ञा माता (खीर भवानी या राग्याना देवी) ने रावण को दर्शन दिए थे। जिसके बाद रावण ने उनकी स्थापना श्रीलंका की कुलदेवी के रूप में की थी।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra के समापन पर Congress ने 23 दलों को भेजा था न्योता, कितने पहुंचे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+