जम्मू ब्लास्ट पर बोली कांग्रेस- 'चाहे कुछ भी हो, भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी'

जम्मू में शनिवार को दो ब्लास्ट हुए, जिसको लेकर सभी जिलों में अलर्ट है। कांग्रेस ने साफ किया कि उसकी यात्रा जारी रहेगी।

Raghav Chadha

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है। इस बीच शनिवार को जम्मू में दो बम धमाके हुए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों को इसमें आतंकी साजिश का शक था, जिस वजह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घटना के बाद से ही कांग्रेस की यात्रा को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब पार्टी नेताओं का बयान सामने आया है।

मामले में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा शुरू होने से 2 हफ्ते पहले मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की थी। साथ ही उनको यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में हमारे सभी नेता सुरक्षाकर्मियों के लगातार संपर्क में हैं। ऐसी घटनाओं पर ध्यान देना उनकी जिम्मेदारी है। चाहे कुछ भी हो भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी।

नरवाल में हुआ विस्फोट
आपको बता दें कि शनिवार सुबह जम्मू के नरवाल में ये विस्फोट हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पहला विस्फोट 11 बजे के करीब हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक दूसरा ब्लास्ट हो गया था। राहत की बात ये रही कि दूसरे ब्लास्ट से पहले इलाके को खाली करवा लिया गया था, ऐसे में नुकसान कम हुआ है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम भी जांच में शामिल हो गई।

एलजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने नरवाल में हुए विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपराज्यपाल को विस्फोट और जांच की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उनके ऊपर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं उपराज्यपाल ने घायलों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और उन्हें 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया। राज्यपाल ने कहा कि अधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि घायलों का सही इलाज हो और उनके परिवार को जरूरी सुविधाएं मिलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+