पुंछ, डांगरी हमले में चीन के हथियारों का इस्तेमाल, 227 संदिग्धों पर एक्शन:जम्मू कश्मीर पुलिस
जम्मू कश्मीर में हाल में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आतंकवादियों को शरण देने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Chinese weapons in Poonch and Dangri: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों बढ़ी आतंकी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने राजौरी के बुद्ध खनारी गांव में सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया।
राजौरी के बुद्ध खनारी गांव पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस इलाके में आतंकवादियों की आवाजाही देखी जा रही है, जिसको लेकर पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हैं। डीजीपी ने अपने बयान में कहा, "आतंकवादियों की इस इलाके में आवाजाही देखी जा रही है। इसलिए, हमने सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। क्षेत्र को सुरक्षा से पूरी तरह कवर किया जा रहा है। तलाशी अभियान जारी है।"
डीजीपी ने पुंछ और डांगरी में हुए हमलों को लेकर हुई कर्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों हमलों में चीन निर्मित हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। आतंकियों के शरण देने वाले कुल 227 संदिग्धों पर एक्शन लिया गया। जिसमें 221 को पूछताछ हिरासत में लिया गया जबकि 6 को गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने आगे कहा, "घटना को अंजाम देने से पहले इलाके में रेकी गई। आशंका है कि इलाके में आतंकियों कोई नेटवर्क होगा। जिससे उन्हें गांड़ी की गतिविधि की जानकारी मिल गई थी। जिससे बारिश के दौरान घटना को अंजाम दिया गया।" डीजपी ने कहा कि हमले में 3-5 लोगों के शामिल होने की आशंका है। आतंकवादियों को शरण और समर्थन देने के मामले में लोगों को पर कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications