चिनार कोर कमांडर ने कहा- अब समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना चाहते हैं आतंकी

जम्मू, 10 अक्टूबर: कश्मीर घाटी में सेना की कार्रवाई से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। जिस वजह से अब वो वहां पर अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे। हाल ही में एक बिजनेसमैन और दो शिक्षकों की हत्या कर दी गई। जिसके बाद से घाटी के अल्पसंख्यकों में काफी रोष है। मामले में केंद्र सरकार ने भी सुरक्षाबलों और उपराज्यपाल को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का बयान सामने आया है। चिनार कोर के ही पास घाटी में आतंकियों को सबक सिखाने का जिम्मा है।

Kashmi

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि हाल ही में कश्मीर घाटी में जो हत्याएं हुई हैं, वो निंदनीय हैं। मुझे विश्वास है कि कश्मीरी उन तत्वों को बेनकाब करेंगे, जो कश्मीरी समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा था कि ये हमले घाटी में सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए किए जा रहे हैं, लेकिन हमारे सुरक्षाबल उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे।

अब तक 28 की हत्या
कश्मीर घाटी में इस साल कई बड़े आतंकी कमांडर मारे गए। जिस वजह से आतंकी संगठन अब सुरक्षाबलों से लड़ने की हालत में नहीं हैं। ऐसे में वो घाटी में आम जनता को निशाना बना रहे हैं, ताकि वहां पर अशांति फैलाई जा सके। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आतंकवादियों ने 2021 में अभी तक 28 नागरिकों की हत्या की है। इसके अलावा इस साल अभी तक 97 आतंकी हमले हुए, इनमें 71 सुरक्षाबलों पर और 26 नागरिकों पर हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+