जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों से भरी बस ब्रिज से नीचे गिरी, 10 की मौत, 55 घायल
जम्मू-श्रीनगर में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस में 75 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 55 लोग घायल हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बस पुल से नीचे जा गिरी जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर झज्जर कोटली के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 10 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है।
जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार बस की ब्रेक फेल हो गई थी, जिसकी वजह से ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस ब्रिज से नीचे गिर गई। ब्रिज से नीचे गिरने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार बस में कुल 75 यात्री सवार थे, यह बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 55 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बारे में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि पुलिस और अन्य टीम यहं आ गई हैं। एंबुलेंस को बुलाया गया था, जिसमे घायलों को अस्पताल भेजा गया। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। एक क्रेन को यहां बुलाया गया है जो यह देखेगी कि बस के नीचे कोई दबा तो नहीं है।
सीआरपीएफ ने बताया कि राहत और बचाव का कार्य जारी है। हमे बताया गया है कि बस अमृतसर से आ रही थी। बस में बिहार के लोग सवार थे। शायद इन लोगों ने कटरा के रास्ते में अपना रास्ता खो दिया था।
गौर करने वाली बात है कि इससे पहले सोमवार को राजस्थान के झुंझुनू में भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications