BSF ने सांबा में पाक की ओर से घुसपैठ कर रहे घुसपैठिए को किया ढेर
सांबा में अतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर रहे घुसपैठिए को बीएसएफ ने ढेर कर दिया है। यह घुसपैठिया पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा में आ रहा था।

जम्मू कश्मीर के सांबा में आज सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है। पाकिस्तानी घुसपैठ की इस कोशिश को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने विफल कर दिया है। घुसपैठ करने वाले घुसपैठियों को बीएसएफ के जवान ने मार गिराया है।
बीएसएफ जम्मू के पीआरओ की ओर से इस घुसपैठ की जानकारी दी है। पीआरओ की ओर से बताया गया है कि आज सुबह बीएसएफ ट्रूप ने संदिग्ध गतिविधि को देखा, जहां एक व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा को पाकिस्तान की ओर से पार किया।
बीएसएफ के जवान ने घुसपैठिए को ललकारा, लेकिन बावजूद इसके वह नहीं रुका और बॉर्ड की ओर लगी फेंसिंग की ओर आगे बढ़ता रहा। जिसके बाद ट्रूप ने उसपर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया। अभी इस घुसपैठिएं के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी पहचान की जा रही है।
बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घुसपैठ की यह कोशिश 1 जून 2023 को सुबह-सुबह की गई। गौर करने वाली बात है कि बीएसएफ भारत-पाकिस्तान की 3323 किलोमीटर की सीमा को सुरक्षित रखने का काम करती है।
वहीं झारखंड के गुमला में भी आंजन और मरवा जंगल में दो लाख के ईनामी माओवादी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार माओवादी सब जोनल कमांडर राजेश उरांव को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया। राजेश उऱामव घाघरा के तुंजो गांव का निवासी था।
Recommended Video
राजेश कुमार की मौत के साथ ही यहां नक्सलियों की कमर टूट गई। नक्सली कमांडर रंथु उरांव, लजीम अंसारी और राजेश उरांव ने ही यहां नक्सलियों की कमान संभाल रखी थी। जिस तरह से पुलिस ने लगातार अपनी गतिविधि को बढ़ाया था, उसकी वजह से ये अपने स्थान को बदलते रहते थे। लेकिन पुलिस लगातार इन लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए थी।












Click it and Unblock the Notifications