VIDEO: बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने खेली होली, देशभक्ति गीतों पर झूमे सैनिक
जम्मू, 17 मार्च: आज देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं सेना के जवान भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर से बीएसएफ जवानों का वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान नाचते-गाते और होली मनाते दिख रहे हैं। वीडियो में जवान खुद ही ढोलक बजाते भी दिख रहे हैं। इसमें जवान एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए तैनात बीएसएफ जवानों ने भी रंगों के त्योहार का जश्न मनाया।

बीएसएफ जवानों ने यहां ढोल नगाड़ों के साथ जम कर नाचा और खुशी से होली मनायी। होली मनाने के दौरान जवानों ने तिरंगा लहरा कर जमकर होली मनायी। जम्मू के गजनूस इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने बॉलीवुड सॉन्ग 'रंग बरसे' गाते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान ढोल भी बजे और जवानों ने खुशी के मौके पर डांस भी किया। इधर पुंछ में भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन में जवानों ने आपस में जमकर होली खेली।
उधर बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के डीआइजी प्रभाकर जोशी के दिशा निर्देशों पर रंगों के त्यौहार होली के मौके पर वीरवार को बीएसएफ की विभिन्न बटालियनों हैडक्वार्टर व बीओपी पर पूजन करने के उपरांत होलिका जलाई गई व बीएसएफ के जवानों ने गुलाल से होली खेली। बटालियन के मंदिरों के पुजारियों की ओर से विधीपूर्वक पूजन करने के बाद होलिका को आग लगाई गई। इस मौके पर बीएसएफ के जवानों की ओर से दूसरे को गुलाल लगाकर होली की रस्म अदा की गई।
शुक्रवार को होली के त्यौहार पर जवान सीमा पर होली के जश्न मनाएंगे और खाने का प्रंबंध किया गया है और बीएसएफ के जवान होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications