कश्मीर की 'लुटेरी' दुल्हन का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा पुरुषों का लगाया लाखों का चूना, ऐसे हुआ खुलासा

Rajouri Runaway Bride: जम्मू-कश्मीर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राजौरी जिले में 'भगोड़ी' दुल्हन की दंग कर देने वाला कारनामा सामने आया है, जिसने एक दो नहीं बल्कि 20 से ज्यादा पुरुषों को शादी के बाद लाखों रुपए का चूना लगाया है।

लुटेरी दुल्हन का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक दर्जन से ज्यादा लोग अपनी पत्नियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचे, हालांकि जब उन सभी ने अपनी पत्नियों की तस्वीरें पुलिस को दी तो सब एक ही महिला निकलीं।

Rajouri Bride

महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम में आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीर पंजाल घाटी के राजौरी जिले की एक महिला के खिलाफ लगभग आधा दर्जन लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

लोगों का आरोप है कि महिला ने कई पुरुषों से शादी की और बाद में उनका सोना और पैसा लेकर फरार हो गई।बडगाम के एसडीपीओ गुलाम मोहिउद्दीन ने द हिंदू को बताया कि हमें एक स्थानीय निवासी से शिकायत मिली कि कुछ महीनों की शादी के बाद महिला ने उसे धोखा दिया। जिसके बाद अब कई पुरुष ऐसे ही आरोपों के साथ सामने आए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बिचौलिए को पकड़ा

इधर, पुलिस ने बडगाम के खान साहिब इलाके के एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पीड़ित की शादी कराने में मदद की थी। बडगाम के एक पीड़ित मोहम्मद अल्ताफ मीर ने आरोप लगाया कि दुल्हन को एक बिचौलिए ने उससे मिलवाया था।

मीर ने कहा कि यह एक गिरोह है। बिचौलिए अलग-अलग नामों से महिला का परिचय कराते हैं और उनकी शादी कश्मीर के पुरुषों से करा देते हैं। शादी के बाद दुल्हन किसी न किसी बहाने से नकदी और सोना लेकर घर से गायब हो जाती है।

मेहर के रुपए लेकर भागी

इसके अलावा कई और पीड़ितों ने बताया कि महिला ने किसी को अपना नाम शाहीना, तो किसी को जहीना बताया। इतना ही नहीं शादी में उसके "परिवार के सदस्य" भी शामिल हुए थे। अधिकांश पीड़ितों ने कहा कि महिला और उसके ग्रुप ने उनसे 4-6 लाख रुपये के बीच धोखाधड़ी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+