Jammu Kashmir Chunav: मतदान के बाद बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, कहा-'लोकतंत्र का महापर्व'
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। मतदाता मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर रहे है। जम्मू कश्मीर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा सीट से उमीदवार रविंदर रैना ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव बताया है।
तीसरे चरण के मतदान पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार रविंदर रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में बड़ी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं। जनता जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे दिल से भाग लिया है। ये चुनाव बहुत अच्छे से संपन्न हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के चल रही मतदान प्रक्रिया में मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोग कतारों में लगकर वोट डाल रहे हैं। यह हमारी जम्हूरियत और लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छी बात है। यह बहुत बड़ा पर्व है। मैं प्रदेश की जनता को बधाई देता हूँ। जनता ने दिल खोलकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया है। मतदाताओं ने सरकार को चुनने के लिए अपने मतदान का प्रयोग किया है।
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। यह इस बात को दर्शाता है कि नया जम्मू कश्मीर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जम्मू कश्मीर नए भारत के सशक्तिकरण में अपना योगदान दे रहा है। इसके लिए जम्मू कश्मीर की जनता, सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, सेना बधाई की पात्र है।
आपको बता देते हैं कि जम्मू कश्मीर में तीन चरण में मतदान हुए हैं। तीसरे चरण के मतदान आज चल रहे हैं। चुनाव परिणाम 8 नवंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications