जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने चुनाव के बाद नवनिर्वाचित विधायकों का किया सम्मान, जल्द ही होगा नेता प्रतिपक्ष का चयन

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू और कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने हाल ही में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित किया और घोषणा की कि राज्य में विपक्ष के नेता का चयन जल्द ही किया जाएगा। इस प्रक्रिया को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में पूरा किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जो विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।

भाजपा अध्यक्ष रैना ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं जैसे पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर और कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल शर्मा के साथ पारंपरिक चुनरी और फूलों के साथ विधायकों का स्वागत किया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों प्रह्लाद जोशी और तरुण चुघ के नेतृत्व में आने वाले दिनों में पार्टी नेताओं और नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में पार्टी की भविष्य की रणनीति और नेता प्रतिपक्ष के चयन पर चर्चा की जाएगी।

bjp mla

चुनावी प्रदर्शन से संतुष्ट भाजपा

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है और राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया है। उन्होंने भाजपा के बेहतरीन चुनावी प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के प्रयासों को इस सफलता का श्रेय दिया।

भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 29 सीटों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह 2014 के चुनावों से बेहतर है। जब पार्टी ने 25 सीटें जीती थी। पार्टी ने इस बार 25.5 प्रतिशत का वोट शेयर हासिल किया। जो नेशनल कॉन्फ्रेंस (23.4 प्रतिशत), कांग्रेस (11.9 प्रतिशत), और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (8.8 प्रतिशत) से अधिक है।

चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन समग्र रूप से विजयी रहा। लेकिन भाजपा के बढ़ते वोट शेयर और सीटों की संख्या से जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं के रुझान में बदलाव का संकेत मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+