'भारत के सारे मुस्लिम पहले हिंदू थे', गुलाम नबी आजाद का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Ghulam Nabi Azad: पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने हिंदू और इस्लाम धर्म को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है।

Ghulam Nabi Azad

दरअसल गुलाम नबी आजाद ने 9 अगस्त को कश्मीर के डोडा जिले के एक कार्यक्रम में एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत में कोई भी बाहरी नहीं है, सब इसी मिट्टी के जन्मे हैं और भारत के सारे मुसलमान मूल रूप से हिंदू ही हैं, जो कि बाद में कन्वर्ट हुए हैं।'

'भारत के सारे मुसलमान पहले हिंदू ही थे'

उन्होंने ये भी कहा कि 'इस्लाम धर्म का जन्म 1500 साल पहले हुआ था और हिंदू धर्म उससे पहले का है इसलिए मैं कह रहा हूं कि भारत के सारे मुसलमान पहले हिंदू ही थे।' उन्होंने ये भी कहा कि 'कश्मीर का इतिहास अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि 600 साल पहले केवल कश्मीरी पंडित ही थे, यहां कोई मुस्लिम नहीं था, अब यहां जितने मुस्लिम लोग हैं, सबने कनवर्ट होकर इस्लाम अपनाया है।'

'कोई बाहर से नहीं आया है, सब यहीं के हैं'

उन्होंने ये भी कहा कि 'धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग हैं, दोनों को एक साथ जोड़ना गलत है, लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए, जो ऐसा करते हैं वो गलत करते हैं। बीजेपी ने कहा कि यहां कोई बाहर से आया है कि कोई अंदर से आया है लेकिन मैं उन्हें ये बताना चाहता हूं कि कोई बाहर से नहीं आया है, सब यहीं के हैं।'

'अस्थियों को पवित्र दरियों में डाला जाता है'

'हिंदू धर्म में शव को जलाने की प्रथा है और उसके बाद अस्थियों को पवित्र दरियों में डाला जाता है, नदी का पानी तो अलग-अलग जाता है, खेतों में भी जाता है जहां सब्जियां उगती है, यानी कि वो पानी हमारे पेट में आ जाता है। '

'लग रहा है जनाब भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं'

गुलाम नबी आजाद के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'गुलाम नबी आज आजाद हो गए गुलामी से', तो किसी ने लिखा कि 'लग रहा है जनाब भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।'

'मोटाभाई ने तगड़ा प्रलोभन दिया है...'

यही नहीं एक यूजर्स ने लिखा है कि 'लगता है कि इनको मोटाभाई ने तगड़ा प्रलोभन दिया है इसलिए ये भाजपा का राग अलाप रहे हैं।' तो किसी ने लिखा कि 'सत्ता के लोभ में लोग कुछ भी कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+