VIDEO: बारिश खत्म होते ही राहुल फिर से टी-शर्ट में नजर आए, उतार फेंका रेनकोट

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कठुआ में बारिश से बचने के लिए रेनकोट पहना। उनका नया लुक तेजी से वायरल हुआ। हालांकि बारिश खत्म होते ही उन्होंने उसे उतार दिया।

Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जोरशोर से जारी है। ये यात्रा कठुआ के रास्ते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई। इस बीच मौसम ने भी करवट बदली और बारिश होने लगी। जिस पर टी-शर्ट में घूमने वाले राहुल गांधी रेनकोट में नजर आए। हालांकि बारिश खत्म होते ही उन्होंने उसे उतार दिया और फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आए।

वैसे शुरू में लोगों ने समझा कि जम्मू की ठंड देखकर राहुल गांधी ने जैकेट निकाल ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की जैकेट की चर्चा होने लगी। हालांकि कांग्रेस ने ही बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी कि राहुल ने रेनकोट पहना था, जैकेट नहीं। इसके बाद पार्टी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वो बारिश खत्म होने के साथ रेनकोट उतारते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा "Rain over, Raincoat gone..." (बारिश खत्म, रेनकोट गया)।

जम्मू-कश्मीर यात्रा का आखिरी पड़ाव
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। ये यात्रा अपने आखिरी पड़ाव में है, जो श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। जम्मू-कश्मीर की सीमा में दाखिल होने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि यहां के लोग पीड़ा में हैं। मैं उनके दर्द को समझता हूं, इसी वजह से मैं उसको बांटने आया हूं। यहां का हर इंसान परेशान हैं, मैं उनके साथ खड़ा होने आया हूं।

9 दिन रहेगी यात्रा
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। जो 13 राज्यों से गुजरी। ये यात्रा अब जम्मू-कश्मीर में है, वहां पर ये कुल 9 दिन रहेगी। इसके बाद 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो जाएगा।

टी-शर्ट रही चर्चा में
जब राहुल ने यात्रा शुरू की, तो दक्षिण भारत में गर्मी थी, लेकिन जब इसकी एंट्री उत्तर भारत में हुई तो वहां पर शीतलहर जारी थी। इसके बावजूद राहुल अपनी व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+